चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि रेल मंडल में हाथियों को ट्रैक पार करने से रोकन केलिए 7 एलीफेंट कारिडोर( अंडरपास) बनाया जाएगा. इसके लिए स्थानों को भी चयन कर लिया गया है.अंडरपास के अलावा ओवरपास भी बनाया जाएगा. ताकि हाथियों की आवाजाही सुरक्षित हो सके. उन्होंने बताया कि हाथियों के लिए एआई आधारित कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है. जिसकी स्वीकृति भी जल्द मिलने की संभावना है. ट्रेनों के टक्कर को रोकने के लिए रेल मंडल में एटीपी( आटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन) का कार्य चल रहा है. जो साल 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा. मंडल के सभी रेल नेटवर्क पर काम चल रहा है. जिससे दुर्घटनाएं जीरो हो जाएंगी.(नीचे भी पढ़े)
डीआरएम ने कहा कि इस्ट- वेस्ट फ्रंट कारिडोर से सीकेपी रेल मंडल को काफी लाभ होगा. इससे मौजूदा रेलवे ट्रैक पर दबाव कम होगा और ज्यादा से ज्यादा गुड्स ट्रेनों का चलाना सुनिश्चित हो सकेगा. साथ ही वित्तीय लाभ से भी बढ़ोतरी होगी. फ्रंट कारिडोर के लिए 22 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है. फ्रंट कारिडोर के लिए दूसरे जगह पर चयन किया जाएगा. फ्रंट कारिडोर पर केवल गुड्स ट्रेनें ही चलेगी. ओड़िशा से होकर चलने वाली गुड्स ट्रेनें इसी कारिडोर से होकर चलेंगी. सीकेपी रेल मंडल के आदित्यपुर से सलगाझुड़ी तक नयी तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है. जो जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. वहीं नयी चौथी रेल लाइन स्वीकृत होगी. जिससे ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी.








