पोटका : पोटका थाना अंतर्गत रंकिणी मंदिर जादूगोड़ा के समीप बीरीगोड़ा में हाइवा व कार में भिड़ंत होने से कार सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए. इनमें एक की स्थिति गंभीर है. घटना मंगलवार अपराह्न की है. जानकारी अनुसार हल्दीपोखर निवासी समाप्त पालित (नोटन), जयदेव पालित व देवाशीष कैवर्त कार से जादूगोड़ा की ओर से घर लौट रहे थे. इस दौरान घटना स्थल पर हाता की ओर से जादूगोड़ा तरफ जा रहे हाइवा ने कार को ठोकर मार दी. (नीचे भी पढ़े)

हाइवा के ठोकर से कार चालक समाप्त पालित को सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई जयदेव पालित एवं स्टाफ देवाशीष कैवर्त को चोट लगने से जख्मी हुए. गंभीर रूप से घायल समाप्त पालित को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि जयदेव व देवाशीष का यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा में इलाज किया गया. सूचना पाकर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया.








