सरायकेला: सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश सचिव सुबोध सिंह गुड्डू ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, लेकिन पार्टी ने समर्थित उम्मीदवारों के जरिए मजबूती प्रदान करने के लिए नामों की घोषणा की. हलांकि चुनाव में पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
जिले में संगठन मजबूती को लेकर भाजपा ने एक सूची जारी की, जिसके अनुसार सरायकेला नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सुमित चौधरी, आदित्यपुर नगर निगम से प्रभाषिनी कालुंडिया और कपाली नगर परिषद से साजदार आलम को पार्टी ने समर्थन दिया है. सुमित चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह से उनके उपर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि बुधवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे. 4 फरवरी को ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन करेंगे. आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए प्रभाषिनी कालुंडिया व कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए साजदार आलम भी पर्चा दाखिल करेंगे.








