चक्रधरपुर : मंगलवार देर रात 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच बिना वैध चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए तीन हाईवा एवं दो डंपर वाहन को प्रशासन द्वारा जब्त किया गया. जब्त किए गए वाहनों में हाईवा संख्या जेएच 06एल 3272, जेएच 05बीजेड3932, ओडी 09ए6361, डंपर संख्या जेएच 05एफ3261और जेएच 05वाइ 1734 शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इन सभी वाहनों में लगभग 2500 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया. कार्रवाई चक्रधरपुर–सोनुआ मार्ग पर की गई, जहां अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के निर्देश पर वाहनों को जब्त कर चक्रधरपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. जब्त किए गए वाहनों एवं बालू की जांच के उपरांत अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा.







