जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर के रूगड़ाई माउंड कारमेल इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रावास से लापता दो नाबालिग छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने उन्हें बुधवार की सुबह डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया है. यह सफलता पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशन में गठित विशेष टीम की सतत जांच और प्रयास का परिणाम है. जगन्नाथपुर डीएसपी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि होस्टल से लापता दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
इसमें उन्हें सूचना मिली थी कि 2 फरवरी को दोपहर करीब 12.30 विद्यालय से निकलने के बाद घर नहीं लौटे थे, जिस पर परिजनों ने 3 फरवरी को जगन्नाथपुर थाना में सनहा दर्ज कराया. इसके साथ ही गठित विशेष टीम नाबालिग की खोज में जुट गयी और बच्चों को डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद किया. नाबालिग छात्रों में कक्षा 6 और कक्षा 7 का छात्र शामिल है.







