साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के बड़हरवा थाना अंतर्गत रतनपुर गांव में रिश्तों का शर्मसार हुआ. अवैध संबंध को लेकर मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल के बेटे की हत्या कर दी. घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बेटे आयुष कुमार ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्ति- जनक स्थिति में देख लिया था. बेटे ने इसका विरोध भी किया, जिसके बाद राज खुलने के डर से मां ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर बेटे की हत्या कर दी.(नीचे भी पढ़े)
बाद में शव को पास के पोखर में फेंक दिया. ताकि मामले को दूसरा रुप दिया जा सके. पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद जांच के दौरान आयुष की गर्दन पर नाखून के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जतायी जाने लगी. इसके अलावा पोस्टमार्टम कराने से इनकार, साथ ही शव तालाब से लाने की कहानी व बयान मं विरोधभास ने पुलिस का संदेह बढ़ा दिया. पुलिस की सख्ती से पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है.








