जमशेदपुर : संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘सामाजिक समरसता’ विषय पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. गोलमुरी स्थित अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने की, जबकि डॉ मित्रेश्वर अग्निमित्र मुख्य वक्ता एवं अजय कुमार प्रजापति विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम के आरंभ में संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई की अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण ने आमंत्रित वक्ताओं एवं आगत अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

विनोद कुमार सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नीलांबर चौधरी ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं वंदे मातरम् का गायन कृष्णा सिन्हा ने प्रस्तुत किया. ज्वलंत विषय पर आयोजित इस विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने अपने विचारों से श्रोताओं को बौद्धिक रूप से संतुष्ट और आनंदित किया. आयोजन पूर्णतः सफल एवं सार्थक रहा.



