बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला के गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा क्लस्टर में कार्यरत कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर मंजूरी माईति द्वारा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जीएसएलपीएस) में 6000 से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने में सक्षम बनी. उन्होंने बताया कि वह बहड़ागोड़ा प्रखंड की सानबेड़िया गांव निवासी है और वर्तमान में वह जमशेदपुर में रहकर कार्य कर रही है. उन्होंने बताया की महिलाओं जेएसएलपीएस में जुड़कर आर्थिक व सामाजिक रूप से संपन्न बनाने में सहायक बन रहीं हैं. इससे आर्थिक रूप से मजबूत होने पर महिलाएं परिवार और समाज दोनों जगहों पर सशक्त होती हैं. जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं का उत्पादक समूह बन रहा है. जिससे उनकी कमाई बढ़ रही है. आमदनी बढ़ने से उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है. उन्हें छोटी-छोटी चीजों के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ता है. उनके पास रुपये आने से समय पर वह अपने पति को भी मदद करती हैं. महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को समय पर ऋण मिल जाता है, जिससे उनका कार्य बाधित नहीं होता है और समूह की महिलाओं को बचत का महत्व समझाया एवं नियमित बचत व बैठक के माध्यम से समूह को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया.(नीचे भी पढ़े)
2021 से बेरोजगार महिलाओं को समूह से जोड़ने की थी शुरुआत
वर्ष 2021 में जेएसएलपीएस के माध्यम से क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन प्रारंभ किया था. इसी दौरान उन्होंने गांव- गांव की महिलाओं को एकजुट किया और विभिन्न महिला के नाम से एक-एक समूह का गठन करने की काम शुरू की. महिलाओं को कृषि, हस्तशिल्प और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में प्रेरित किया.सीसी मंजूरी माईति के नेतृत्व में महिलाओं को कृषि, हस्तशिल्प और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
इसके साथ ही वे महिला सशक्तिकरण, जेंडर जागरूकता और सामाजिक भागीदारी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही हैं. आज पूरे क्षेत्र की हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुकी हैं.महिलाओं की संघर्ष और सफलता यह सिद्ध करती है कि संगठित होकर और कौशल प्रशिक्षण माध्यम से वे न केवल अपनी किस्मत खुद लिख सकती हैं, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं.गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के परिसर में जेएसएलपीएस का जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जुगसलाई विधानसभा के मंगल कालिंदी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.कार्यकम के दौरान जेएसएलपीएस के चाकुलिया प्रखंड से डिंपल रानी महतो और रासमनी सोरेन समेत अन्य प्रखंड से उत्कृष्ट कार्य कर रही 15 कैडर को सम्मानित किया गया.







