जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरा विधायक मंगल कालिंदी ने विभिन्न सड़कों के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाक़ात कर पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड की 7.5 किलोमीटर की 3 प्रमुख पथों का निर्माण कराने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को कार्य योजनाओं का यथाशीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की. (नीचे भी पढे़ं)
मुख्यमंत्री को हुरलुंग पंचायत के ग्राम गरूड़बासा के सेंटेनियल स्कुल, फुटवॉल मैदान मनपीटा नाला होते हुए मनपीटा मुख्य सड़क तक एवं इस पथ को जोड़नेवाली विभिन्न पथों का पथ निर्माण कार्य 4.2 किलोमीटर, जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत हुरलुंग पंचायत के ग्राम गरूड़बासा रॉक गार्डन से इन्केल्भ तक आरसीडी पथ का निर्माण कार्य 1.3 किलोमीटर और जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत घोड़ाबान्धा फोरेस्टे गेट से होते हुए ज्योति नगर स्वभूमि अर्पाटमेंट, तिलक बस्ती होते हुए पेट्रोल पम्प तक पथ का निर्माण कार्य 2 किलोमीटर की सड़क को बनाने के लिए प्रशासनिक मंजूरी की मांग की. मुख्यमंत्री ने इसको लेकर जल्द ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया.



