जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीमावर्ती इलाका सरायकेला खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ. सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल में हुए इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मोहम्मद सबान और मोहम्मद हफीजुद्दीन ने नामांकन किया था. 21 वार्ड सदस्यों को वोट देना था. पहले तो कपाली नगर परिषद के अध्क्ष को शपथ दिलायी गयी, इसके बाद सारे वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद मतदान की प्रक्रिया आरंभ की गयी. चुनाव पदाधिकारी सह एसडीओ विकास कुमार राय की देखरेख में प्रक्रिया हुई. (नीचे भी पढे़ं)
इसमें कुल 21 वार्ड सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें मोहम्मद सबान ने जीत दर्ज की. मोहम्मद सबान को कुल 12 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी मोहम्मद हफीजुद्दीन को कुल 9 वोट मिले. इस तरह मोहम्मद सबान को विजेता घोषित की गयी. उपाध्यक्ष बनने के बाद मो सबान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे.




