जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालुबासा श्रीश्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा के तत्वाधान में इस बार 19 मार्च से लेकर 28 मार्च तक विशाल रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया गया. जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने बताया कि यह धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 (19 मार्च 2026) से प्रारंभ होकर 28 मार्च 2026 (दशमी तिथि) को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ समापन होगा. कार्यक्रम का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को श्री हरि राम नाम संकीर्तन से होगा, जो 21 मार्च 2026 तक निरंतर 48 घंटे चलेगा. जिसमें बंगाल एवम झारखंड के कीर्तन मंडली भाग लेंगे. उसके बाद 22 से 23 मार्च 2026 तक 36 घंटे संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा. 24 मार्च 2026 (षष्ठी तिथि) को संध्या 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 15 व्रतधारी युवक कलश ले कर निकलेंगे. इसमें 10-12 ( डंका पार्टी, ताशा पार्टी सिंह बाजा और ढ़ाकी) के साथ यात्रा जम्बू अखाड़ा, भालूबासा से प्रस्थान कर गांधी घाट, मानगो पहुंचेगी. वहां कलश में जल भरने के पश्चात साकची गोल चक्कर होते हुए विजय हनुमान मंदिर, भालूबासा लौटेगी. इस भव्य यात्रा के दौरान आकर्षक, मनमोहक आतिशबाजी एवं विद्युत सज्जा रहेगी. (नीचे भी पढे़ं)
इस कलश शोभा यात्रा में श्री पंचमुखी हनुमान, तिरूपति बालाजी एवं द्वारकाधीशजी की जीवंत झाँकिया एवम हरियाणा के अमित एण्ड ग्रूप द्वारा अरोड़ा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी. कलश यात्रा के दिन तराना ग्रूप द्वारा भजन संध्या रखा गया है. 25 मार्च से 27 मार्च महासप्तमी, महाअष्टमी एवम रामनवमी के दिन हनुमानजी की पूजा, ध्वजा पूजन, शस्त्र पूजन, संध्या आरती के उपरांत अखाड़ा के प्रशिक्षित खिलाड़ियो के द्वारा करतवबाजी की जायेगी. मानवी सिंह, धनबाद (महासप्तमी), दीपक राठौर, प्रयागराज (महाअष्टमी), श्रद्धा दास (रामनवमी) भजन प्रस्तुत करेंगे. अखाड़ा प्रांगण मे की गई आकर्षक विद्युत सज्जा चंदन नगर से आई गई है. (नीचे भी पढे़ं)
28 मार्च 2026 (शनिवार, विजयादशमी तिथि) को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के रूप में होगा. इसमें अखाड़ा खेल-कूद प्रदर्शन, रामगढ़ का डंका ताशा पार्टी, ढांकी बाजा, संबलपुरी दुलदुली सिंग बाजा तथा अखाड़ा का डंका पार्टी रहेगी. हरियाणा का अमित एंड ग्रुप आकर्षक अघोरी नृत्य झांकी. मुख्य आकर्षण भगवान बुद्ध के वैश्विक शांति संदेश पर आधारित जीवंत झांकी होगी, जो सभी भक्तों एवं दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगी. माता पिता के सेवा के प्रेरक श्रवण कुमार, धर्म प्रचारक के रूप मे निताई गौड़, धर्म एवं मातृ भूमि के रक्षक के रूप में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी एवं हिंदू पुरोधा शिवाजी जीवंत झांकी के रूप में आकर्षण का केंद्र होगा. जंबू अखाड़ा समिति के 150 सक्रिय सदस्य श्रद्धालु एवं भक्तों के सेवा में तत्पर रहेंगे. मंदिर प्रांगण तथा मंदिर से जुड़े मार्गो में सीसीटीवी कैमरा लगाई जाएगी एवं अग्निशमन यंत्र भी मंदिर प्रांगण में उपलब्ध रहेगी. प्रत्येक दिन भोग प्रसाद एवं शीतल जल की व्यवस्था प्रत्येक दिन मंदिर प्रांगण में की जायेगी. जंबू अखाड़ा समिति सभी नगरवासियों, भक्तजनों एवं धर्म प्रेमियों से इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हैं. इस संवाददाता सम्मेलन में बंटी सिंह के अलावा रणबीर मंडल, लाइसेंसी ब्रिज किशोर, अध्यक्ष सुमित सिंह, अनिल शर्मा, रवि विश्वनाथ, अभिजीत घोष, अविनाश राय, रूपम घोष, दिनेश राव, केशव राव, विपुल पांडे उपस्थित थे.



