सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर अविनाश कवि उर्फ टीपू निर्वाचित घोषित हुए है. वे निर्विरोध निर्वाचित हुए क्योंकि इस पद पर और किसी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया. वहां के अध्यक्ष मनोज चौधरी है. उनके ही करीबी के तौर पर अविनाश कवि उर्फ टीपू को जाना जाता है. वह झामुमो समर्थक है. सरायकेला डीसी ऑफिस में निर्वाची पदाधिकारी डीआरडीए के निदेशक अजय तिर्की और सरायकेला की बीडीओ यस्मिता सिंह ने चुनाव को संपादित किया. पहले अध्यक्ष और सारे 11 सदस्यों को शपथ दिलायी गयी.
इसके बाद उपाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन कराया गया. नामांकन के दौरान वार्ड नंबर 8 के वार्ड सदस्य अविनाश कवि उर्फ टीपू और वार्ड नंबर 1 के सदस्य उत्तम कुमार महंती ने नामांकन किया. नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गयी. इसके बाद नाम वापसी का समय दिया गया. इस दौरान उत्तम कुमार महंती ने नामा वापस ले लिया. इसके बाद अविनाश कवि को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.



