चाकुलिया : चाकुलिया -धालभूमगढ़ मुख्य सड़क स्थित सुनसुनिया जंगल के पास बुधवार को कार और बाइक में टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार चराईडुबा गांव निवासी कुंवर मांडी गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती की अनुपस्थिति में झामुमो नेता साहेब राम मांडी, जगन्नाथ महतो, विधान मांडी, बबलू हेंब्रम सहित झामुमो नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हालचाल जाना और चिकित्सक को बेहतर इलाज करने की बात कही.



