जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की और 5 सूत्री मांग की. इसमें मुख्य रूप से प्राइवेट स्कूल में किताब , कॉपी , यूनिफॉर्म की व्यवसाई जो स्कूल परिसर में किया जा रहा है और बेहिसाब पैसे की उगाही की जा रही है उसके जांच करने की मांग की गई है. दूसरी मांग युवा कांग्रेस ने जो बिल्डिंग फंड , री एडमिशन , के नाम पर उगाही कर रही है उसकी जांच करने की मांग की है. तीसरी मांग सीबीएसई स्कूल में सीबीएसई द्वारा एनसीइआरटी बुक निर्धारित की गई उसे लागू करने की मांग की गई है जिसे लागू नहीं करना और दूसरे बुक को फॉलो करना और उच्य दाम में बेचना इसे युवा कांग्रेस ने विरोध दर्ज की है. (नीचे भी पढ़ें)
युवा कांग्रेस ने आरटीइ 2009 के तहत कौन से स्कूल में कितने सीट उपलब्ध है उसकी लिस्ट जारी की जाये. लॉटरी की प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से बच्चे लोग के अभिभावक के समकक्ष की जाए जिससे लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा. इन लोगों ने मांग की कि जुगसलाई स्थित हरिजन बस्ती में पीएम श्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया को सुचारू रूप से जल्द से जल्द चालू की जाए. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विकास मुखी, भोला यादव, जिला सचिव रवि रंजन कुमार, पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष सुदामा मुखी, कुंदन तिवारी, सुभाष प्रसाद, चंदन सिंह, मोहम्मद सिराज, संतोष रजक, शिवराम कंसारी, अशरफ, राहुल मुखी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.




