जमशेदपुर : जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीसी से मिलकर उन्हें सात सूत्री मांगों को उपलब्ध कराने की मांग की है. इसे लेकर महासचिव नसीम अंसारी ने बताया कि एडीसी के समक्ष सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है, जिसका जवाब मांगा गया है. उनकी मांगों में संविधान के 74वें संशोधन के तहत अभी उसकी संवैधानिक स्थिति क्या है, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति किस नियम एवं संविधान के तहत चल रही है, सैरात बाजार का किराया वृद्धि किस नियम के तहत और किसके आदेश पर किया गया है, टाटा स्टील एवं जेएनएसी के बीच सैरात बाजारों का आदान प्रदान किस नियम के तहत हुआ है, वर्तमान में सैरात बाजारों की भूमि की स्थिति क्या है और सैरात बाजार किसे कहते है, इसकी प्रमाणित परिभाषा मांगी गयी है. उन्होंने अनुरोध किया है कि मांगी गयी सभी सूचना जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है.



