जादूगोड़ा : यूसिल कंपनी से सटे विभिन्न सात गांव की आठ महिला समूह की सैकड़ों महिलाएं घर पर ही उत्पाद तैयार कर स्वावलंबी बन रही है. वैसी महिलाओं की चयनित कर गुरुवार को कंपनी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. इधर यूसिल के सीएसआर अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य व मनोज हेंब्रम के अगुवाई में भाटीन पंचायत भवन में समारोह आयोजित की गयी, जहां यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध डॉ कंचम आनंद राव की पत्नी शिल्पा राव व वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास की पत्नी मधुलिका दास ने अपने पैरों पर खड़ी महिला समूह की सम्मानित किया ताकि महिलाएं सशक्त हो सके. इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस मौके मुख्य अतिथि शिल्पा राव ने कहा कि जादूगोड़ा की आदिवासी महिलाएं घर के साथ-साथ बिजनेस भी कर रही है. आने वाले दिनों में आगे बढ़ेगी. समारोह की विशिष्ट अतिथि मधुलिका दास ने कहा कि महिलाएं काम सिख कर पैसा कमा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की सफल बनाने में शामिल लोग: कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल की ओर से तपोधिर भट्टाचार्य, मनोज हेंब्रम प्रतीक देवनाथ, पंकज कुमार, रामों सोरेन, सरस्वती मुर्मू, शिल्पा राव, मधुलिका दास शालिनी गुप्ता, मनोरमा दास, राज श्री कांत, सुनीता बाबू सुनंदा भट्टाचार्य, सुष्मिता पटनायक शोभा वर्णवाल, प्रीति टंडन, रेशमा महाली, अनीता श्रीवास्तव, सुधा सिंह, रेखा सिंह, मंजू महतो, माया सिंह, अर्पण सिंह, कोयल दास, प्रियंका सिंह, वंदना पांडे समेत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट की महिला क्लब की सदस्यों ने भाग लिया.



