• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur laxminarayan mandir : गोलमुरी के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का विधायक सरयू राय ने किया भूमिपूजन, मंदिर परिसर में लगाये जायेंगे पंच पल्लव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के कोने में शीघ्र ही गोसेवा केंद्र की स्थापना होगी. परिसर में सनातन सदन भी बनेगा. श्रीरामनवमी के शुभ दिन गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन किया गया. भूमिपूजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने किया. सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सनातन संस्कृति के साहित्य, ग्रंथ, वेद-पाठ, कर्मकांड, पूजा पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाली पुस्तकें और साहित्य का संचयन रहेगा. उसका उपयोग सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए किया जाएगा. पूजा कराने वाले पंडितों को किताबों, साहित्य के माध्यम से बताया जाएगा कि किस पूजा में किस विधि से पूजन कराई जाए और उसके लिए कौन सा मंत्र उपयुक्त है. कर्मकांडी पंडित मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा. सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सास्कृतिक और मांगलिक कार्य भी होंगे। आज इसके एक तल का भूमिपूजन हुआ है. सनातन सदन में तीन तल होंगे। दो तल बाद में जोड़े जाएंगे। ऊपर के दो तलों को पूरी तरह से सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुस्तकालय, वाचनालय के रुप में उपयोग किया जाएगा. (नीचे भी पढे़ं)

ADVERTISEMENT

श्री राय ने बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक स्थान को गोसेवा केंद्र में रुप में विकसित किया जाएगा. उसका भी आज भूमिपूजन हो गया है. आज कुंगनूर नस्ल की दो छोटी गायें लाई गई थीं. मंदिर प्रबंधन द्वारा भी गोसेवा केंद्र के लिए एक जोड़ी गाय मंगाई जाएंगी. मंदिर परिसर में जो मंदिरनुमा स्थान है, वहां गोमाता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. गोमाता के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की भी प्रतिमा स्थापित होगी. इसे पूर्णतः गोसेवा केंद्र के रुप में स्थापित किया जाएगा. यहां पंच पल्लव के पौधे भी लगाए जाएंगे, जिनकी हर पूजा में जरूरत होती है. पंच पल्लव में आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर आते हैं. गोसेवा केंद्र के माध्यम से स्वदेशी के साथ-साथ भारतीय भोजन और स्वास्थ्य परंपराओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. (नीचे भी पढे़ं)

गौरतलब है कि श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार के समय से ही श्री राय यहां पर गोसेवा, सांस्कृतिक, मांगलिक कार्यों, वेद, पुराण, धर्म-ग्रंथों आदि के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत रहे हैं. श्रीरामनवमी के शुभ दिन उस प्रयास के प्रथम चरण (भूमिपूजन) की शुरुआत संतोषप्रद मानी जाएगी. श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सरयू राय ने डेढ़ दर्जन कुआंरी कन्याओं की पूजा की, उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और चुनरी के साथ-साथ उपहार भी भेंट किये. प्रसाद के तौर पर चने की सब्जी, हलवा, पूड़ी और खीर परोसा गया था. कन्या पूजन में श्री राय के साथ वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, साकेत गौतम आदि ने भी भाग लिया। इस मौके पर असीम पाठक, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। पूजन कार्य में विनोद पांडेय, राकेश ओझा और अजय तिवारी की महती भूमिका रही. मंदिर परिसर में विधायक सरयू राय ने राकेश ओझा और अजय तिवारी के वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से ध्वज पूजा की. पूजित दोनों ध्वज 31-31 फिट के हैं। इन दोनों को गरुड़ स्तंभ के बाएं और दाहिनी तरफ लगाया गया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur two ladies caught : मानगो के कुंवर बस्ती में बच्चों को ले जाने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ाईं, घर वालों ने दोनों महिलाओं को किया पुलिस के हवाले
खबर

Jamshedpur two ladies caught : मानगो के कुंवर बस्ती में बच्चों को ले जाने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ाईं, घर वालों ने दोनों महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

June 14, 2026
Jamshedpur theft : एमजीएम अस्पताल से मरीज के अटेंडेंट का आइफोन चोरी, पीड़ित ने एमजीएम थाना में दर्ज कराया सनहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच  
खबर

Jamshedpur theft : एमजीएम अस्पताल से मरीज के अटेंडेंट का आइफोन चोरी, पीड़ित ने एमजीएम थाना में दर्ज कराया सनहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच  

June 14, 2026
Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

June 14, 2026
Next Post

Jharkhand cm in ramnavami : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राम नवमी पर रांची में पूरे विधि- विधान से की पूजा - अर्चना, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की

Jamshedpur jawara puja : जग कल्याण के साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो, इसी मंगल कामना के साथ जंवारा पूजा का हुआ विसर्जन

Saraikela ichagarh police action - ईचागढ़ में आदित्यपुर के युवक की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मृतक का टेंपो व मोबाइल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur two ladies caught : मानगो के कुंवर बस्ती में बच्चों को ले जाने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ाईं, घर वालों ने दोनों महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

Jamshedpur theft : एमजीएम अस्पताल से मरीज के अटेंडेंट का आइफोन चोरी, पीड़ित ने एमजीएम थाना में दर्ज कराया सनहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच  

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur two ladies caught : मानगो के कुंवर बस्ती में बच्चों को ले जाने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ाईं, घर वालों ने दोनों महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

Jamshedpur theft : एमजीएम अस्पताल से मरीज के अटेंडेंट का आइफोन चोरी, पीड़ित ने एमजीएम थाना में दर्ज कराया सनहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच  

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News