जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो के उलीडीह स्थित निरंजन सिंह कॉम्पेक्स के सामने चोरों ने पोस्ट ऑफिस रोड के आदर्श नगर की रहने वाली महिला संतोषी राव का बैग को धारदार हथियार से काटकर बैग में रखे हुए मोबाइल और पैसा लेकर फरार हो गए. (नीचे देखे पूरी खबर)
महिला को जब बैग हल्का लगा तो वह बैग़ खोलकर देखी तो बैग में कुछ नहीं था जबकी बैग किसी तेज हथियार से कटा हुआ था. समान और मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलते ही महिला ने सामाजिक कार्यकर्त्ता विकास सिंह को मामले की जानकारी दी. विकास सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्रशासन को देते हुए स्वयं महिला को लेकर उलीडीह थाना जाकर मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.




