बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस की हो रही किल्लत को लेकर विधायक समीर मोहंती ने पहल करते हुए बहरागोड़ा, चाकुलिया एवं गुड़ाबांधा के (एमओ) के साथ बैठक की. इस दौरान विधायक ने गैस आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने स्पष्ट कहा कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और समय पर गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने का भी निर्देश दिया गया. विधायक ने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.



