जमशेदपुर : टाटा स्टील ने प्रोडक्शन और डिलीवरी में पिछले साल के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. टाटा स्टील ने भारत में जबरदस्त उत्पादन और डिलीवरी की है. टाटा स्टील ने भारत में क्रूड स्टील का अब तक का सबसे अधिक प्रोडक्शन 23.48 मिलियन टन किया है. प्रोडक्शन में करीब 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. टाटा स्टील ने इस दौरान कलिंगानगर में क्षमता विस्तार किया है जबकि जमशेदपुर प्लांट में जी ब्लास्ट फर्नेस का रिलाइनिंग की है. भारत में स्टील डिलीवरी में भी बढ़ोत्तरी हुई है. 20 मिलियन टन के पार भारत में पहली बार हुआ है. 22.53 मिलियन टन की स्टील डिलीवरी हो पायी है. हालांकि, कंपनी को विदेशों में बहुत उत्साहवर्धक परिणाम सामने नहीं आये है. कंपनी ने मंगलवार को आंकड़े जारी किये है, जिसमें अस्थायी तौर पर उत्पादन और डिलीवरी की पूरी जानकारी साझा की गयी है. इसके तहत टाटा स्टील ने भारत के संयंत्रों में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 23.48 मिलियन टन का उत्पादन कंपनी ने किया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 21.68 मिलियन टन का उत्पादन किया था. (नीचे भी पढ़े)
इसी तरह वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 22.53 मिलियन टन की डिलीवरी की है जबकि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 20.94 मिलियन टन स्टील की डिलीवरी की गयी थी. टाटा स्टील के नीदरलैंड प्लांट में उत्पादन में कमी आयी है. नीदरलैंड प्लांट में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 6.14 मिलियन टन स्टील की डिलीवरी की गयी है वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 6.75 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था. स्टील डिलीवरी में भी कमी आयी है. इसके तहत टाटा स्टील के नीदरलैंड प्लांट में 2024-2025 में जहां स्टील डिलीवरी 6.25 मिलियन टन था जबकि वित्तीय वर्ष 2025-2026 में घटकर 6.14 मिलियन टन हुआ है. यूके प्लांट में स्टील डिलीवरी का सिर्फ आंकड़ा जारी किया गया है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 2.51 मिलियन टन का डिलीवरी हुई जबकि वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 2.21 मिलियन टन का डिलीवरी हुई. टाटा स्टील के थाइलैंड प्लांट में प्रोडक्शन बढ़ा है. थाइलैंड प्लांट में स्टील का उत्पादन वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 1.19 मिलियन टन था जबकि वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 1.33 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ है. स्टील की डिलीवरी थाइलैंड में वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 1.19 मिलियन टन हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 1.32 मिलियन टन की स्टील डिलीवरी हुई.



