जमशेदपुर : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा पूर्व विभागाध्यक्ष दिवंगत शुक्ला सिन्हा की जयंती के अवसर पर वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभाग की प्रतिभावान छात्रा को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. समारोह का मुख्य आकर्षण ‘शुक्ला सिन्हा मेमोरियल रनिंग ट्रॉफी’ का वितरण रहा. इस वर्ष यह प्रतिष्ठित रनिंग ट्रॉफी: नायला एनाम (सत्र 2023–2027) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और शैक्षणिक रिकॉर्ड के लिए प्रदान की गयी. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने की प्रेरणा दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
अतिथि के रूप में डीएन सिन्हा एवं डॉ नीता सिंहा ने विजेता छात्रा को डॉ शुक्ला सिंहा मैडम की ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं 3000 रुपये की राशि प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. स्वागत भाषण रसायन शास्त्र विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर बनश्री डे और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुंधति डे के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक गण एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी.



