जमशेदपुर : जमशेदपुर के ज़ेवियर पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई के कक्षा 10वीं के परिणाम में शानदार सफलता हासिल की है. विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 सूची में अपनी जगह बनाई है, जिससे विद्यालय और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस वर्ष सचिता पात्रा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं परमेश्वर हांसदा, जो कि जेवियर बोर्डिंग में रहकर अपनी पढ़ाई की और भास्कर गोपे ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया. पुष्कर कुमार को 89 फीसदी, निरुपमा महाकुर को 88 फीसदी और आयुष टुडू को 87 फीसदी ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया.
टॉप 10 में शामिल अन्य छात्रों में राम चंद्र सोरेन जेवियर बोर्डिंग का छात्र 86 फीसदी, देवब्रत दास जेवियर बोर्डिंग का छात्र 85 फीसदी, संजना महतो 80 फीसदी और पलक सिंह 80 फीसदी का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा. विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. प्राचार्य ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा. स्थानीय लोगों ने भी छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.











