जमशेदपुर : झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) मोहल्ला एवं पंचायत स्तर पर मानवाधिकार कार्यकर्ता तैयार करेगा. उक्त जानकारी जेएचआरसी के राज्य प्रमुख मनोज मिश्रा ने भुइयांडीह में आयोजित संगठन की कोर कमेटी की बैठक के बाद दी. मनोज ने कहा कि मानवाधिकारों को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल होगी. उन्होंने बताया कि मानवाधिकार उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहें है, ऐसे में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओ क़ो तैयार करना आवश्यक है, ताकि मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक मे इस बात पर ध्यान दिया गया कि मोहल्ला एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्त्ताओं को समय-समय पर मानवाधिकार जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में कानूनी कार्रवाई करना, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, पीड़ितों की सहायता, प्रशासन से समन्वय और सामाजिक हस्तक्षेप जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इन कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव और मोहल्लों में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें और समय पर उचित सहायता प्राप्त कर सकें. बैठक में तय किया गया कि स्कूल कॉलेज एवं छात्रों क़ो भी मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा. बैठक में किशोर वर्मा, सलावत महतो, ऋषि गुप्ता, श्याम लाल, एसके बासु, अभिजीत चंदा, विष्णु लाल आदि भी उपस्थित थे.




