जमशेदपुर : विवार को एक दिवसीय अस्मिता ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 200 खिलाड़ियों ने शिरकत की. प्रतियोगिता में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि थे, जबकि एसडीओ रूपारानी तिर्की एवं झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्वी सिंहभूम ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट, बारीडीह के कार्यालय सचिव अशोक भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

14 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में द्वितीय उप विजेता एलएफएस ने तीन स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक (17 प्वाइंट), जबकि प्रथम उपविजेता साउथ प्वाइंट स्कूल ने तीन स्वर्ण पदक, दो स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक (28 प्वाइंट) अपने नाम किये, जबकि विजेता स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, बारीडीह ने पांच स्वर्ण, चार रजत एवं दो कांस्य पदक (42 प्वाइंट) अपने नाम किये. वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में द्वितीय उपविजेता कीताडीह क्लब ने एक स्वर्ण, दो रजत एवं दो कांस्य पदक (17 प्वाइंट), प्रथम उपविजेता बारीडीह रिक्रिएशन क्लब ने तीन स्वर्ण, दो रजत एवं दो कांस्य पदक (25 प्वाइंट) एवं विजेता साउथ प्वाइंट स्कूल ने चार स्वर्ण, 5 रजत एवं एक कांस्य पदक (28 प्वाइंट) अर्जित किये. (नीचे भी पढ़ें)
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में आर्शिया कुमारी, मारी शर्मा, सुकीर्ति सिंह, रिद्धि चटर्जी, रेशमी गोप, लखी लकड़ा, फिजा खान, साई सोनम, जबकि रजत पदक विजेताओं में दीक्षा कुमारी, मुस्कान कुमारी, गुड़िया कुमारी, आराध्या सिंह तथा कांस्य पदक विजेताओं में अंशिका कुमारी, श्रुति कुमारी, तनिशा दास एवं साची दत्ता आदि शामिल रहीं.




