पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को प्रखंड के पावरू (हाता) में स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित सेचेन करुणा क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया .निरीक्षण के दौरान महिला मरीज का फिजियोथेरेपी पुरूष द्वारा किये जाने पर विधायक भड़क गए और वहां मौजूद ऑफिस स्टाफ को जमकर फटकार लगाते हुए सिविल सर्जन को शिकायत करते हुए अविलंब जांच कर कारवाई का निर्देश दिया .निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक भी चिकित्सक नही मौजूद रहने पर भी विधायक काफी नाराज दिखे .निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में मौजूद स्टाफ की सूची मांगी पर प्रबंधन द्वारा सूची नही दी गई .विधायक ने वहां मौजूद सभी कर्मियों से बारी बारी से पूछताछ की गई तो पता चला कि अस्पताल में कार्यरत 40 में से सिर्फ 8 ही स्टाफ स्थानीय है जबकि अधिकांश लोग दूसरे राज्यो के है .पूछताछ में यह भी पता चला कि स्थानीय मजदूरों को सरकारी प्रावधान से काफी कम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है साथ ही पीएफ एवं ईएसआई से भी उन्हें नही जोड़ा गया है .(नीचे भी पढ़े)

विदेशी फंड का यहां गलत इस्तेमाल हो रहा,नियम विरुद्ध चल रहा इलाज : संजीव सरदारनिरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा इस अस्पताल में गलत तरीके से इलाज किये जाने के शिकायत मिलने के बाद आज निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान साफ दिखा की महिला मौसमी मंडल का फिजियो पुरुष के द्वारा किया जा रहा है. इसके अलावे महिलाओं का एक्सरे भी पुरुष के द्वारा किया जा रहा जो पूर्णतः गलत है . उन्होंने कहा कि इस संस्था में ग्रामीणों का इलाज निःशुल्क करना है पर कर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मनमाना फीस वसूलने की भी शिकायत मिली है यहां अस्पताल के अलावे महिलाओं को टेलरिंग,कनिटिंग,फेब्रिक समेत खेतीबाड़ी के लिए भी प्रशिक्षण देना है जो निरीक्षण के दौरान कुछ नही दिखा जिससे स्पष्ट पता चलता हैं कि यहां विदेशी फंड का लूट संस्था के द्वारा गलत तरीके से की जा रही है .(नीचे भी पढ़े)

सिविल सर्जन को दिया अविलंब कार्रवाई का निर्देश: निरीक्षण के दौरान विधायक ने दुरभाष के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन को सेचेन क्लिनिक का अविलंब निरीक्षण कर सारे दस्तावेज की जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार के पास इस संस्था का कोई डाटा नही है इस संस्था द्वारा क्षेत्र में क्या क्या विकास कार्य चल रहे है अविलंब जांच कर रिपोर्ट करे.




