जमशेदपुर : टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिल मिल (एचएसएम) के ज्वाइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल (जेडीसी) की ओर से सामाजिक दायित्व का निर्वह्न किया गया. एचएसएम के जेडीसी के सारे सदस्यों ने सरायकेला खरसावां जिले के डोबो स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ समय व्यतीत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के साथ केक काटकर की गई और सभी बच्चों को केक खिलाया गया. कार्यक्रम में जेडीसी की टीम द्वारा विद्यालय के बच्चों को जरूरतमंद सामान जैसे स्कूल बैग, वॉटर बॉटल, गर्मी से बचाव हेतु छाता इत्यादि समान दिए गए. इसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह था. बच्चों ने जेडीसी की टीम का स्वागत किया. स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया गया. बच्चों द्वारा कुछ गीत संगीत के भी कार्यक्रम जेडीसी की टीम के समक्ष प्रस्तुत किए गए. (नीचे भी पढ़ें)

जेडीसी की टीम ने इसकी काफी सराहना की और अंत में जेडीसी की टीम द्वारा स्कूली बच्चों के बीच नाश्ते के पैकेट का भी वितरण किया गया. जेडीसी के वितरण को सफल बनाने में हेड विजेंद्र चौधरी, जेडीसी सेक्रेटरी चारु खुल्लर, इलेक्ट्रिकल हेड , रोलिंग मैनेजर स्नेहा, कमेटी मेंबर अमित सिंह, मोहन सिंह, सत्येंद्र सिंह, निरंजन महापात्रा इत्यादि सभी कमेटी मेंबर का विशेष योगदान रहा. टाटा स्टील हमेशा से अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने में अग्रणी रही है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हॉट स्ट्रिप मिल की जेडीसी भी सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. जेडीसी द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है. ऐसे कार्यों से से न केवल जागरूकता बढ़ती हूं परंतु समाज को इसका सीधा लाभ पहुंचता है.




