जमशेदपुर : टाटा स्टील इंटर-डिवीजनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस आयोजन ने कर्मचारियों के बीच खेल भावना, एजिलिटी और आपसी तालमेल को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया. जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न डिवीजनों से उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली. कुल 117 खिलाड़ियों ने सिंगल्स और टीम कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट में राधिका सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों के जज़्बे, खेल भावना और टीमवर्क की सराहना की।इस अवसर पर मुकुल विनायक चौधरी और मनीष सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने कर्मचारियों को समग्र स्वास्थ्य के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. टूर्नामेंट में तीन श्रेणी में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले. (नीचे भी पढ़ें)
टीम इवेंट्स: 18 टीमें, पुरुष सिंगल्स: 52 खिलाड़ी और महिला सिंगल्स: 19 खिलाड़ी यानी कुल भागीदारी 117 खिलाड़ी की रही. महिला सिंगल्स में विजेता: एस. वसंता रानी (जनरल ऑफिस), उपविजेता दीपा मिश्रा (वेस्ट बोकारो), तीसरा स्थान: निशा कुमारी (वेस्ट बोकारो), पुरुष सिंगल्स में विजेता मयंक ठाकुर, उपविजेता दिनेश रक्षित और तीसरा स्थान राजीब दत्ता रहे. टीम इवेंट में पुरुष वर्ग में विजेता जनरल ऑफिस ए – दिनेश रक्षित, एस. रॉय चौधरी, राजीब दत्ता, एनके देब, उपविजेता टीम वेस्ट बोकारो बी के कनिष्का कुमार दत्ता, पी पांडेय, अजीत रहे. तीसरा स्थान टीम वेस्ट बोकारो ए के आरए सिंह, धीरज कुमार, मोहन, संजय रहे. इस आयोजन का संचालन स्पोर्ट्स विभाग द्वारा किया गया. यह पहल टाटा स्टील की कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने और कार्यस्थल से आगे बढ़कर स्वास्थ्य, आपसी सहयोग और उत्कृष्टता की संस्कृति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इंटर-डिवीजनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट एक प्रमुख वार्षिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य विभिन्न लोकेशन्स के कर्मचारियों के बीच फिटनेस को बढ़ावा देना, आपसी जुड़ाव को मजबूत करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है.




