रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में जिलों एवं महानगरों के जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह झारखंड प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉ श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की उपस्थिति में आयोजित की गई. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की गई. बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शाहज़ादा अनवर, कार्यालय प्रभारी अभिलाष शाहू तथा सह-प्रभारी राजन वर्मा सहित सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
सारे बीएलए की नियुक्ति को पूरी करने, पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बताया कि दो सीटें खाली हो रही है. अगर झामुमो दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं होगी. कांग्रेस का प्रयास यह होगा कि झामुमो के साथ बातचीत कर एक सीट पर झामुमो और एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ी की जाये. इसको लेकर झामुमो के साथ बातचीत होगी.




