गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड की मुड़ाकाटी पंचायत के लावपाड़ा गांव स्थित काड़िया नाला पर मंगलवार को पुलिया निर्माण कार्य का विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने योजना की स्वीकृति दिलाई है. कहा की नाला पर 2.25 करोड़ की लागत से पुलिया का निर्माण होगा. कहा की नाला पर पुलिया बन जाने से झारखंड और ओड़िशा के गांव के लोगों को आवागमन करने में काफी सहुलियत होगी और क्षेत्र में विकास की गति को और अधिक मजबूती मिलेगी.




