जमशेदपुर:शहरवासियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन 28 अप्रैल, मंगलवार को किया गया. यह नया शोरूम आरएस टॉवर, डीसी लाउंज के पास, न्यू कालीमाटी रोड, साकची में स्थित है.श्याम कार केयर एक्सेसरीज के आधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि इंदर अग्रवाल (अध्यक्ष आदित्यपुर और स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ) एसिया के एवं शहर के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके अग्रवाल के कमलों द्वारा संपन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)
प्रतिष्ठान के मालिक राधेश्याम अग्रवाल एवं उनके पुत्र कुणाल अग्रवाल ने बताया कि श्याम कार केयर वर्ष 1998 से अपनी विश्वसनीय सेवाओं के लिए जाना जाता रहा है और अब नए स्वरूप में ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है. यहां कार एक्सेसरीज़ से संबंधित विभिन्न उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वाहन मालिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण समाधान मिल सकेगा. इस शोरूम में कार एसेसरीज जैसे कार सीट कवर,उम्दा क्वालिटी के एलईडी लाइट, एलॉयव्हील एवं सभी तरह के कार डेकोरेशन के सामान उच्च क्वालिटी एवं उचित मूल्य में प्राप्त होगा.उद्घाटन के अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित है जिनमें राजकुमार संघी, प्रवीण गुड़गुटिया, संतोष खेतान ,सुरेश हरनाथका, अनिल गोयल ,सुशील खिरवाल, अनिल रिंगसिया ,विमल रिंगसिया, एडवोकेट राजीव अग्रवाल एवं काफी संख्या में अतिथि उपस्थित थे.




