जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वीइकल फैक्ट्री लाइन 3 के सत्य नारायण सिंह गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए, जिन्हें यूनियन, प्रबंधन और साथियों द्वारा विदाई दी गई. श्री सिंह यूनियन की हर गतिविधि में शामिल होते थे. श्री सिंह के विदाई समारोह में यूनियन की ओर से मनोज कुमार सिंह, संतोष जायसवाल तथा प्रबंधन की ओर से लाइन 3 के हेड सेल्वा राज, प्रबंधक दयाल शरण, राजीव कुमार, मनजीत कुमार, तौहीद, मलय गुप्ता के अलावा सन्तू कुमार झा, पवन, सुप्रिया बरुआ, राकेश तिवारी, राकेश सिंह, देवाशीष गिरि, डीके सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.



