जमशेदपुर : लोयोला स्कूल की 12वीं क्लास की छात्रा शौर्या श्रीवास्तव ने 2026 के आइएससी (आर्ट्स) की परीक्षा में 97% मार्क्स लाकर अपने स्कूल और माता-पिता का गौरव बढ़ाया है. आज घोषित परिणाम में शौर्या श्रीवास्तव को 97% मार्क्स प्राप्त हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

शौर्या कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री है और उसकी मां जमशेदपुर पब्लिक स्कूल बारीडीह में शिक्षिका हैं. फिलहाल शौर्या किसी अच्छे कॉलेज में दाखिले के लिए तैयारी कर रही है.



