जमशेदपुर: बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में ब्रह्म ज्ञानी बाबा जगत सिंह जी की बरसी बनाई गई. गुरु घर एवं संगत के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया.रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सहज पाठ का भोग डाला गया. (नीचे भी पढ़े)

उसके उपरांत स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों ने सुखमणि साहब का पाठ एवं कीर्तन किया. गुरु घर के वजीर बाबा इकबाल सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन पर परमपिता वाहेगुरु का आशीर्वाद था और उनका वचन संगत पर जादुई असर करती थी. (नीचे भी पढ़े)
उनकी बातों को लोग बड़े ही श्रद्धा के साथ स्वीकार करते थे. संगत के बीच एकता का बीज बोया. संगत में सेवा, त्याग, समर्पण की जोत जलाई. रैण सवाई कीर्तन दरबार शुरू किया. इसके साथ ही समस्त जीवों के कल्याण की अरदास हुई और संगत ने श्रद्धा भाव के साथ लंगर ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर प्रधान सलविंदर सिंह ,गुरदयाल सिंह, रविंद्र सिंह, दलविंदर सिंह, सतबीर सिंह सोमू, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, गुरु दर्शन सिंह, अमरीक सिंह, राजेंद्र सिंह लाली, सुखविंदर सिंह, सरताज सिंह छल्लू, गुरमीत सिंह लखनपाल ,बाबा अजीत सिंह, जसबीर सिंह आदि ने हाजिरी भरी.







