जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में प्रदेश निर्देशित आत्मनिर्भर मंडल अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, गहराते जल संकट, लगातार हो रही बिजली कटौती एवं सदर अस्पताल में व्याप्त धांधली जैसे गंभीर मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि जनता अब अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली व्यवस्था को अब जवाब देना होगा, पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही अब नहीं चलेगी और अस्पतालों में चल रही धांधली पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक संघर्ष होगा. बैठक के उपरांत मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे संगठन में नये उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जितेंद्र राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा सहित मंडल के वरिष्ठ एवं कनीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रमेश कुशवाहा ने किया. बैठक के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं रघुवर दास के जन्मदिन के अवसर पर मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल के सभी उपाध्यक्ष-सुशील सिंह, गौरीशंकर सिंह सेरा,राजेश शर्मा,कमल राठौर, मंत्री-आशा जायसवाल, भोला यादव, कार्यालय मंत्री-ललन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष-ललित साहू, मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता, आइटी सेल प्रभारी-सौरभ दास, समेत मंडल के सभी वरिष्ठ एवं कनीय सदय उपस्थित रहे.







