जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ का आयोजन हुआ. संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने आगत अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि के रुप में सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं मेसर्स केके बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक विकास सिंह मंचासीन रहे. कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उपासना सिन्हा की सस्वर सरस्वती वंदना से हुआ. इस अवसर पर नगर के 29 विद्यालयों से 238 विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों एवं नगर के साहित्यकारों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

विभिन्न सत्रों में विभाजित इस कार्यक्रम के कथा सत्र के विशेषज्ञ अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ मुदिता चन्द्रा तथा समन्वयक सुरेश चन्द्र झा, काव्य सत्र के विशेषज्ञ डीबीएमएस की प्राध्यापक पामेला घोष दत्ता तथा समन्वयक ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र एवं संवाद, सम्प्रेषण तथा समाचार लेखन सत्र के विशेषज्ञ आईएसडब्ल्यूपी के पूर्व महाप्रबंधक अवतार सिंह व समन्वयक वसंत जमशेदपुरी रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के समापन सत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित कविताओं के पाठ के पश्चात सारे प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जबकि उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. आयोजन के अन्तर्गत भोजनावकाश के दौरान निनाद संस्था द्वारा पूनम महानंद के संचालन में भजन जैमिंग प्रस्तुत की गई. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मुख्य रुप से सुभाष चन्द्र मूनका, राम नन्दन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डॉ अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण शास्त्री, वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, अशोक पाठक ‘स्नेही’, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, रीना सिन्हा, डॉ अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह वंदन, नीता सागर चौधरी, विजय लक्ष्मी वेदुला, डॉ अरुण सज्जन, डॉ संजय पाठक स्नेही, डॉ उदय प्रताप हयात, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, राजेन्द्र साह राज, वीणा कुमारी नंदिनी, सुरेश चन्द्र झा, अनिता निधि, राजेन्द्र सिंह, क्षमाश्री दुबे, मनुश्री दुबे, हरभजन सिंह रहबर तथा विमल किशोर विमल सहित दर्जनों साहित्यकार शामिल रहे.







