जमशेदपुर : साहित्य, रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा रविवार को तुलसी भवन में उपाध्यक्ष डॉ मुदिता चंद्रा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. संस्था की झारखंड प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मधुरेश कुमार वर्मा एवं जमशेदपुर महानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह पदाधिकारी रवींद्र जी के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष डॉ मुदिता चंद्रा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्षीय भाषण करते हुए जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए विधा संयोजकों और सदस्यों की सराहनीय भूमिका की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों से सभी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)

महामंत्री अरुणा भूषण ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आने वाले वर्षों में संस्था के लिए एक लक्ष्य, साहित्य रंगमंच और ललित कलाओं के माधाम से समाज में राष्ट्रीय चेतना एवं तरुणों में सामाजिक समरसता, देशप्रेम, सनातनी संस्कृति को जागरित करने के उद्देश्य से विद्यालयों में जाकर विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण एवं सनातन विषयों पर गोष्ठी का आयोजन करना निर्धारित किया. महानगर इकाई की एक “ग्रामीण इकाई” का गठन कर लोक कला, मूर्तिकला और ललित कलाओं के ‘प्रशिक्षण शिविर’ और अन्य गतिविधियों के माध्यम से इन क्षेत्रों के कलाकारों एवं युवाओं में भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रवादी सोच विकसिक करने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

सषाध्यक्ष नीलाम्बर चौधरी द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय के लेखा-जोखा एवं अरुणा भूषण द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ‘ओम ध्वनि’ के साथ पारित किया. पर्यवेक्षक मथुरेश कुमार वर्मा ने संस्कार भारती के नीति और नियमों की जानकारी देते हुए सत्र 2026-27 के लिए संस्कार भारती की प्रांतीय कार्य समिति की ओर से जमशेदपुर महानगर इकाई के पदाधिकारियों सह दायित्यधारियों को सामाजिक जागरूकता के मद्देनजर प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया. साधारण सभा के सत्र का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख (कोल्हान) विजय भूषण ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

जहां पर्यवेक्षक श्री मथुरेश कुमार वर्मा जी ने “गिटार वीणा” वाद्य यंत्र के सुरों से सभा में संगीत का सुगम माहौल बनाया वहीं नूपुर गोस्वामी ने बाउल गीत, बंदिश, राम-कृष्ण भजन, नंदिता दत्ता ने देशभक्ति गीत, प्रीती साहू ने कृष्ण भजन एवं वेद प्रकाश ने देशभक्ति एवं भजन की प्रस्तुति दी, जबकि तबले पर शुभ्र शेखर मुखर्जी ने संगत किया. इस अवसर पर संस्कार भारती के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य हरि मित्तल, कृष्णा सिन्हा, डॉ जूही समर्पिता, संतोष कुमार, डॉ पुष्पा कुमारी, प्रकाश मेहता, सरिता सिंह, मधु झा सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और नगर के गणमान्य कलाकार उपस्थित रहे. संगीत संध्या के सांस्कृतिक सत्र का संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार ने किया.







