जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में सोमवार को कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा नें हाल ही मे कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य बनने पर सोनू ठाकुर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और वर्तमान की चल रही ज्वलंत मुद्दों पर एक प्रेसवार्ता भी बुलाया गया. इसमें कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सदस्य सह सिंडिकेट सदस्य सोनू ठाकुर ने दो मुख्य विषयो को प्रेस के सामने रखा. सोनू ठाकुर ने बताया कि जमशेदपुर कोआपरेटिव लॉ कॉलेज को तत्कालीन प्राचार्य अमर सिंह के द्वारा जमीन आवंटन किया गया था जो सारे नियमो को दरकिनार करते हुए किया गया है और उक्त प्राचार्य द्वारा 2003 मे देने की बात बताई जा रही है यदि उस वक्त ही जमीन दिया गया होता तो लॉ कॉलेज को बार बार अपनी जमीन ना होने के कारण बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया से मान्यता के लिये हर वर्ष गुहार नहीं लगाना रहता इन सबसे साफ प्रतीत होता है कि कही ना कही इस मामले मे अमर सिंह नें नियम के विरुद्ध कार्य किया है. (नीचे भी पढ़े)
कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित 24 अप्रैल को सीनेट की बैठक के दौरान सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य सोनू ठाकुर द्वारा 2023 के जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य अमर सिंह की कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितता मामले मे राजभवन द्वारा जांच का आदेश दिया गया था. इसे अब तक पूरा नहीं किया गया. इसी मामला को जब उन्होंने उठाया तभी अमर सिंह ने आपा खोते हुए ऑन रिकॉर्ड सारे छात्र प्रतिनिधियों को नाम लेकर अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था. इसका कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा कड़ी शब्दों मे निंदा करती है और विश्वविद्यालय प्रशाशन से उचित अनुशासन हीनता की कार्यवाही की मांग करती है. सभी छात्र नेताओं ने एक सुर मे कहा कि सिर्फ तबादला से छात्र नेता संतोष नहीं होंगे. हमें अमर सिंह से सार्वजनिक माफ़ी चाहिए और विश्वविद्यालय द्वारा उनपर अनुशासनहीनता की कार्यवाही होनी चाहिए वरना हम मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे. इस प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय के उपसचिव वीरेंद्र कुमार, दीपक पाण्डेय, कुंदन यादव, बिपिन शुक्ला एवं अन्य मौजूद थे.







