बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की माटीहाना पंचायत के कोटसोल गांव में श्रीश्री बाबा हीराकुट मंदिर में प्रतिमा स्थापित करने लिए प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है. इस अवसर पर पुरी से आए विद्वान पुजारियों की मंडली ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा है. (नीचे भी पढ़े)
आज अतिंम दिन में रुद्राभिषेक, 1108 जलाभिषेक, गो पूजा, सूर्य पूजा, देवी देवताओं का आह्वान, महास्नान, हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है. लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से इन अनुष्ठानों में भाग लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया.अनुष्ठान में रंजीत बैठा, महादेव बैठा समेत उनके परिवार व ग्रामीण सक्रिय रहे.







