रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पकुआबेड़ा में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग एवं चक्रधरपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया.छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान 3200 किलो जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा नदी किनारे संचालित 6 चुलाई भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.







