जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चलाने वाले भाजपा नेता सुबोध झा ने मंगलवार को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की. उन्होंने यहां बागबेड़ा के मसले की सारी जानकारी साझा की. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सचेतक नवीन जायसवाल को विधानसभा में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के मामला को सदन में उठाने एवं स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा. (नीचे भी पढ़े)
सुबोध झा ने आदित्य साहू को मांग पत्र सौंपा. उन्होंने जानकारी दी कि बागबेड़ा महानगर विकास समिति द्वारा 793 बार बड़े पैमाने पर जनआंदोलन किए गए हैं. छह बार विधानसभा का घेराव, दो बार राज भवन का घेराव और एक बार जमशेदपुर से रांची पदयात्रा कर विधानसभा का घेराव एवं 2022 में जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा कर लोकसभा घेराव करने निकले आंदोलनकारी को पांचवा दिन बीच रास्ते में रोक कर झारखंड सरकार के अभियंता प्रमुख, चीफ इंजीनियर एवं प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा दो वर्षों में अधूरी योजना पूरा करने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब तक इस परियोजना को धरातल पर नहीं उतारा गया.







