चाकुलिया: चाकुलिया के सीओ नवीन पूर्ति ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ शनिवार की रात को छापामारी अभियान चलाया. उन्होंने केरूकोचा-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बड़ामारा के पास अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. उक्त ट्रैक्टर केरूकोचा की ओर से बालू लेकर आ रहा था. उन्होंने बालू लदे ट्रैक्टर को थाना के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं है, मगर ट्रैक्टर के डाला पर बाबू ट्रांसपोर्ट लिखा हुआ है. सीओ नवीन पूर्ति ने बताया कि अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा.



