जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सोहदा गांव के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आदिवासी भूमिज समाज की बैठक हुई. बैठक में आगामी 12 फरवरी को आयोजित विददिरि झंडा दिवस को लेकर भोजन व्यवस्था समिति, स्वागत समिति, सांस्कृतिक टीमों का रजिस्ट्रेशन समिति, मंच संचालन समिति और ऑल ओवर वालंटियर बनाने की समिति गठित की गई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक के बाद आयोजक सिद्धेश्वर सरदार ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 85 लोगों को अलग-अलग काम की जिम्मेवारी सौंपी गई है. विददिरि झंडा दिवस को लेकर अंतिम बैठक 10 फरवरी को होगी. उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में शामिल होनेवाली प्रतिभागी सांस्कृतिक टीमों को तीन दिन पूर्व अपनी टीम और गांवता के नाम समितियों मे देना होगा. बैठक में आदिवासी भूमिज समाज सलाहकार समिति सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, विभीषण सरदार, हेमंत भूमिज, सुरेश सरदार, गौरी सरदार, सुभाष सरदार कालीचरण सिंह, मन्मथ सिंह, मेनका सिंह, अनिमा सिंह, जयंती सिंह, मिथिला सिंह, लखविंदर सरदार, नेपाल कुमार सिंह ,आदि उपस्थित थे.



