जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड क्षेत्र के सीआरपी व बीआर पी ट्रेनर का मंगलवार को बैठक हुई. इस बैठक में झारखंड सरकार से बीते 10 महीने से लंबित सालाना इंक्रीमेंट की राशि भुगतान को लेकर चिंता जताई. सरकार से जल्द इस दिशा में पहल कर भुगतान करने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
बैठक के बाद शिक्षक हिमाद्रि शंकर भक्त व मुकुंद मुंडा ने कहा कि मार्च से पूर्व 10 महीने का सालाना इंक्रीमेंट एरियर जल्द भुगतान नहीं हुई तो फंड वापस लौट जाएगा. उनका बीते अप्रैल महीना से बकाया एरियर करीबन 130 बीआरपी व सीआरपी ट्रेनरों का करीबन 80 हजार रूपया से हाथ धोना पड़ जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
मैट्रिक, इंटर व स्नातक का डिग्री बिहार राज्य से था ,जिसका जांचोपरांत झारखंड लौट आया है जबकि रांची यूनिवर्सिटी में लटका हुआ है. ट्रेनरों ने रांची यूनिवर्सिटी में अटकी फाइल को जल्द झारखंड सरकार से इस दिशा में पहल कर इंक्रीमेंट का बकाया राशि भुगतान की लेकर गुहार लगाई है.



