चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर – कालापाथर पंचायत के कांटाबनी गांव के उपर टोला में ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट व्याप्त है. मंगलवार को गांव की महिलाएं चाकुलिया विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक समीर मोहंती को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि टोला में 20 परिवार के बीच एक चापाकल और एक सोलर बोरिंग है परंतु दोनों ही महीनों से ठप है. महिलाओं ने कहा कि टोला के ग्रामीण पेयजल और घरेलू कार्य के लिए महिलाएं पानी गांव से दो किमी दूर से ढोहकर पानी लाती है. (नीचे भी पढ़ें)
महिलाओं ने विधायक से तत्काल टोला में ठप पड़े चापाकल और सोलर बोरिंग की मरम्मत कराने की मांग की है. महिलाओं से मिली शिकायत पर विधायक श्री मोहंती ने तत्काल पहल करते हुए पेयजल विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर गांव की पेयजल समस्या से अवगत कराया और जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया. मौके पर मानकी मांडी, छिता टुडू, हिरामनी मांडी, सुगदा हेम्ब्रम, सागुन हेम्ब्रम, नेहा टुडू, गुरूवाली हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




