रांची : झारखंड के विधानसभा चुनाव लेकर हुई भाजपा की शर्मनाक हार के बाद से पार्टी ऊबरने की कोशिश कर रही है. नेताओं की बहुत ज्यादा गतिविधि नहीं दिख रही है, लेकिन संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है. इसको लेकर भाजपा में सांगठनिक चुनाव कराया जा हा है. जिला स्तर पर चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गयी है. बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बाबूलाल मरांडी बदले जायेंगे और उनको विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है जबकि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कई लोग की ताजपोशी संभव है. सिंहभूम की संसदीय सीट से पूर्व सांसद रही गीता कोड़ा को रांची भाजपा का चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है जबकि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को रांची महानगर का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि प्रदेश भाजपा संगठन के 515 मंडल है, जिसमें चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति कर उन्हें 12 फरवरी तक पंचायत और बूथ स्तर तक चुनाव करा लेना का आदेश दिया है. बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सीपी सिंह को भी आसीन किया जा सकता है या फिर उनको विपक्ष का नेता भी बनाया जा सकता है. इसके लिए चयन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. बजट सत्र के पहले विपक्ष का नेता चुन लेने की तैयारी की गयी है. दूसरी ओर, चुनाव को लेकर प्रभावी और पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले के पर्यवेक्षक सुनील सिंह को बनाया गया है जबकि जमशेदपुर महानगर के पर्यवेक्षक विरंची नारायण होंगे. सांसद निशिकांत दुबे और मनोज यादव को पश्चिम सिंहभूम, अमर बाउरी को सरायकेला खरसावां, गोड्डा का ब्रजमोहन राम, देवघर का आदित्य साहू, साहेबगंज का दीपक प्रकाश, रांची महानगर का अन्नपूर्णा देवी, रांची ग्राामीण का पीएन सिंह और शशिभूषम प्रसाद मेहता, खूंटी का नारायण दास, गुमला का अजय मारू और सत्येंद्र तिवारी, सिमडेगा का बीडी राम, लोहरदगा का किशुन दास, पलामू का डॉ नीरा यादव, गढ़वा का डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, चतरा का सीमा शर्मा, लातेहार का नीलकंठ सिंह मुंडा, हजारीबाग का समीर उरांव, रामगढ़ का सुदर्शन भगत, कोडरमा का विकास प्रीतम, गिरीडीह का अनंत ओझा, धनबाद महानगर का राज पलिवार, धनबाद ग्रामीण का बालमुकुंद सहाय, बोकारो का लक्ष्मण सिंह और बड़कुंवर गगराई, जामाड़ा का भानु प्रताप शाही, दुमका का संजय सेठ और पाकुड़ का विद्युत वरण महतो को पर्यवेक्षक बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, हर जिले के चुनाव पदाधिकारी और सह चुनाव पदाधिकारी भी घोषित किया गया है. गीता कोड़ा को रांची महानगर का चुनाव अधिकारी और सुनील साहू और ओमप्रकाश को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है. रांची ग्रामीण का घुरन राम को प्रभारी, लक्ष्मण सिंह मुंडा और मनोज चौधरी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है. खूंटी का नंदजी प्रसाद चुनाव अधिकारी और संतोष साहू और गंदौरी गुड़िया सह चुनाव पदाधिकारी, गुमला का राकेश भाष्कर प्रभारी, सविंद्र कुमार सिंह और भैरो सिंह खेरवार को सह प्रभारी, सिमडेगा का प्रभारी किसलय तिवारी और दुर्ग विजय सिंहदेव और श्रद्धानंद बेसरा को सह प्रभारी बनाया गया है. लोहरदगा का पवन कुमार साहू प्रभारी, बिंदेश्वर बेग और बालकृष्ण सिंह को सह प्रभारी, पलामू का प्रभारी सुरेश प्रसाद साव, नरेंद्र पांडेय और लवली गुप्ता को सह प्रभारी बनाया यगा है. गढ़वा का अमरदीप यादव को प्रभारी, ओमप्रकाश केसरी और मधुलता को सह प्रभारी बनाया गया है. चतरा का मनोज महतो वाजपेयी को प्रभारी और प्रदीप सिंह और नवीन शाह को सह प्रभारी बनाया गया है. लातेहार का प्रभारी रामबाबू तिवारी होंगे जबकि हरेकृष्णा सिंह और लाल कौशल नाथ को सह प्रभारी, हजारीबाग का प्रभारी बिनोद सिंह जबकि कैशालशपति ओझा और टुन्नु गोप को सह प्रभारी, रामगढ़ का प्रभारी सरोज सिंह जबकि चंद्रशेखर चौधरी और डॉ संजय सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है. कोडरमा का प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू जबकि सह प्रभारी नीतेश चंद्रवंशी और जूही दास गुप्ता को बनाया गया है. गिरीडीह का प्रभारी शशिभूषण भगत और अशोक उपाध्याय और प्रदीप साहू को सह प्रभारी बनाया गया है. धनबाद महानगर का प्रभारी अमित मंडल, राजकुमार अग्रवाल और चंद्रशेखर सिंह को सह प्रभारी, धनबाद ग्रामीण का प्रभारी विनय जायसवाल और सह प्रभारी जयप्रकाश सिंह और विकास महतो, बोकारो का प्रभारी चुन्नुकांत जबकि बीरभद्र प्रसाद और ईश्वर चंद्र प्रजापति को सह प्रभारी बनाया गया है. जामताड़ा का बबन गुप्ता को प्रभारी जबकि सुकमुनी हेम्ब्रम और मितेश साह को सह प्रभारी बनाया गया है. पाकुड़ के दिलीप वर्मा को प्रभारी और मीरा प्रवीण सिंह के साथ कामेश्वर दास को सह प्रभारी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
साहेबगंज के प्रभारी संजीव जाजवाड़े जबकि कृष्णा महतो और कृपानाथ मंडल को सह प्रभारी बनाया गया है. देवघर का प्रभारी राज सिन्हा होंगे जबकि दिवाकर गुप्ता और राकेश नरोने को सह प्रभारी, जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह को गोड्डा और अजय शाह और अनिता सोरेन को सह प्रभारी बनाया गया है. जमशेदपुर महानगर का प्रभारी मनोज सिंह को बनाया गया है, जो सीबीएमडी से जुड़े हुए है उनके साथ मिथलेश सिंह यादव और खेलाराम बेसरा को सह प्रभारी जमशेदपुर का बनाया गया है. पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ग्रामीण) का प्रभारी आरती कुजूर को जबकि सह प्रभारी सुमन क ल्याण मंडल और गुरुचरण राजवार को सह प्रभारी बनाया गया है. पश्चिम सिंहभूम के अशोक शर्मा जबकि जगदीश पाटपिंगुआ और गोविंद पाठक को सह प्रभारी बनाया गया है. सरायकेला खरसावां का प्रभारी जटाशंकर पांडेय को बनाया गया है जबकि सह प्रभारी विजय महतो और देवाशीष राय को बनाया गया है.




