जादूगोड़ा : यूसिल प्रबंधन ने कैंसर के खतरे को टालने एवं स्कूली बच्चों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘प्लास्टिक को कहो नो’ के नारे के साथ जादूगोड़ा के इचड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच स्टेनलेस स्टील की 200 बोतलों के साथ ही उतने ही जूट बैग का वितरण किया. कॉर्पोरेट सोशियो रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम के तहत उक्त सामग्रियां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व बच्चों में पढ़ाई का तनाव कम करने के लिए स्कूल प्रांगण में ही योग का प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर कंपनी के सीएसआर कोऑर्डिनेटर जीतेश कुमार ने स्कूल में प्रबंधन को योग के लिए एक क्लास रखने का सुझाव दिया. इसी के साथ स्कूल में योग सत्र की शुरुआत की गई. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मिस पूनम प्रसाद ने बच्चों को योग के महत्व व उपयोगिता से अवगत कराया व योग के कई आसन भी सिखाए. इससे पूर्व बच्चों को 130 योगा मैट भी प्रदान किये गये. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर सीएसआर संयोजक जीतेश कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से आगामी 25 मार्च तक कंपनी के आसपास के गांवों के स्कूलों में इस तरह के अभियान चलाये जायेंगे. इस कार्यक्रम में यूसिल के सीएसआर कोऑर्डिनेटर जीतेश कुमार, मुख्य अतिथि सह चीफ मैकेनिकल (मिल) अंजोर बारला, एडीशनल मैनेजर टी भट्टाचार्जी, राहुल कुमार (तुरामडीह माइंस) समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे.



