जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में आये दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. यहां औसतन हर दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. चोर शहर की दुकानों और घरों को निशाना बना रहे है. उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्हें पुलिस प्रशासन के नाम का भी कोई खौफ नहीं है. चोरों को पकड़ने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रही है, जिसके कारण लोगों में असुरक्षा का भाव बढ़ता जा रहा है. गुरुवार रात चोरों ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी में फिर एक बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. (नीचे भी पढ़ें)
चोरी की वारदात मधुसूदन जोशी के घर पर हुई है. घटना के वक्त पूरा परिवार सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में एक शादी समारोह में गया हुआ था. मात्र सवा घंटे के भीतर चोरों ने घर खंगाल दिया. इस दौरान करीब 30-35 हजार रुपये नगद और 15 लाख रुपये के जेवरात गायब हुए है. इस मामले में भुक्तभोगी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस घर के आसपास लगी सीटीवी को खंगाल रही है. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



