जमशेदपुर: फरवरी का महीना आते ही वैलेंटाइन डे को लेकर प्रेमी युगलों में खासा उत्साह देखा जाता है. हर साल 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है. इस एक सप्ताह के दरम्यान प्रेमी- प्रेमिका अलग- अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

7 तारीख को वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत रोज डे से होती है. इसे प्रपोज डे भी कहा जाता है. इस दिन प्रेमी- प्रेमिका अलग-अलग गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. हर रंग के गुलाब की अलग पहचान होती है. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर में भी वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन गुलाब फूल की जमकर खरीदारी हो रही है. इस साल बाजार में 30 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के गुलाब फूल प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए उपलब्ध है. इसी तरह अगले 6 दिनों तक प्रेमी- प्रेमिका अपने- अपने अंदाज में प्यार का इजहार करेंगे. अंतिम दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. उस दिन प्रेमी जोड़ों का प्यार पवान चढ़ेगा.



