जादूगोड़ा: आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजूडी ग्रीन सिटी में बैठक का आयोजन किया गया. इधर इस बैठक में आगामी 9 फरवरी को डोमजूडी ग्रीन सिटी ( जादूगोड़ा) में आयोजित वैष्णव मिलन कुंज की सफलता व तैयारियों समेत समाज के उत्थान व एकता पर लेकर चर्चा की गयी. इस मिलन समारोह में पांच राज्यों के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया हैं. 9 फरवरी को डोमजूडी ग्रीन सिटी में आयोजित वैष्णव मिलन कुंज कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे गोविंदपुर रेलवे स्टेशन से प्रभात फेरी के रूप में होगी. यह प्रभातफेरी गोविंदपुर स्टेशन से चलकर डोमजुड़ी ग्रीन सिटी में आकर समाप्त हो जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक के बाद केंद्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल दास ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद वैष्णव समाज को एकता के सूत्र में बांधना व उसे उत्थान की ओर ले जाना है. कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कीर्तन मंडली के तौर पर मृदंग सम्राट गजाधर मल्लिक (कलकत्ता), संतोष दास (पुरुलिया), बांकुड़ा से शताब्दी दास, वैष्णव महिला कृतनीय को आमंत्रित किया गया है, जो कृष्ण लीला कीर्तन करेगी. इस बैठक में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष डॉ सुंदरलाल दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरुपद दास, महासचिव विद्या सागर दास, मृत्युंजय दास, नवदीप दास, श्याम पदो दास, मदन मोहन दास, बलराम दास, जितेंद्र नाथ दास, सुधन दास, मिहिर दास, शिशिर दास, सपन दास, समर दास, योगेश दास, उज्जवल दास, हेमंतो दास, बाबू दास, हरिहर दास उपस्थित थे.



