रांची : झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, बुधवार 12 मार्च को सुबह 11 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इसको लेकर तैयारी की गयी है. मंईयां सम्मान योजना के बाद यह संभव है कि राज्य सरकार इसमें 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के अपने वादे को पूरा करने का फैसला लें. इसके अलावा भी कई पेंडिंग मामलों को लेकर राज्य सरकार इसमें फैसला ले सकती है. काफी अर्से बाद सरकार का कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे बुलायी गयी है. अब तक शाम 4 बजे ही मीटिंग होती थी. पहली बार इस कार्यकाल में सुबह मीटिंग बुलायी गयी है. पहले कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कैबिनेट की बैठक नहीं की गयी है.



